अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति का धरना जारी, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में नगरपालिका की मांग को लेकर धरना 231 दिन भी धरना जारी रहा।

कहीं यह बात

रानीखेत में सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र को पालिका में शामिल करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही। कहा छावनी परिषद से मुक्ति मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर गिरीश भगत, चंद्रशेखर गुरुरानी, भुवन साह, खजान पांडेय, खजान जोशी, हिमांशु उपाध्याय, डॉ. बीडी पांडेय आदि मौजूद रहे।