अल्मोड़ा: एसएसपी कार्यालय पंहुचे फलसीमा के ग्रामीण, काटा हंगामा, जानें वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी कार्यालय में गुरूवार को फलसीमा के लोग पंहुचे।

युवक के साथ मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार फलसीमा के एक युवक (टैक्सी चालक) के साथ हुई मारपीट और लूट के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। ग्रामीणों ने कहा कि टैक्सी संचालन करने वाले गांव के एक युवक सूरज बिष्ट (28) को कुछ युवकों ने मंगलवार को फोन कर नगर के पास विरौड़ा बुलाया और उसके साथ मारपीट की। उसे गधेरे में फेंक मरा समझकर फरार हो गए। उससे 20 हजार रुपये भी लूट लिए लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दी यह चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि युवक को जिला अस्पताल के बाद बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। पीड़ित हल्द्वानी के एक अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास और लूट केस दर्ज कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा ऐसा नहीं हुआ तो वे एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर देंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रधान जसवंत सिंह, पीड़ित की मां चंपा देवी, मनोज बिष्ट, दीपक बिष्ट, दीपा देवी, गीता, हेमा, लीला, निर्मला, दुर्गा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।