अल्मोड़ा: खत्याड़ी में शराब बार के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर से सटे ग्राम पंचायत खत्याड़ी में ग्रामीणों ने शराब बार खुलने की आशंका को लेकर रोष जताया है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

जिस पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत खत्याड़ी और बेस अस्पताल के पास बार खुलने की आशंका जताई जा रही है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि पूर्व में भी यहां शराब बार खोलने के लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। लेकिन अब तक मामले में कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

लिया यह निर्णय

साथ ही कार्यवाही नर होने पर शनिवार यानि आज से धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान राधा देवी, जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा आर्या, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह कनवाल, जिपं सदस्य नंदन आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।