अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के बाद विशाल कनवाल को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अल्मोड़ा कांग्रेस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिस पर आज सोमवार को नगर के मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी की और जश्न मनाया। नवनियुक्त अध्यक्ष के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने नगर के करबला क्षेत्र से मालरोड होते हुए चौघानपाटा तक एक विशाल स्वागत रैली निकाली। इस दौरान पूरी मालरोड कांग्रेस समर्थकों के नारों से गूंज उठी। खत्याड़ी पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने विशाल कनवाल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प
जश्न के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विशाल कनवाल के नेतृत्व में युवाओं का संगठन और मजबूत होगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होगी।
रहें मौजूद
यहां स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रधान कमला कनवाल, हर्ष कनवाल, गंगा देवी, देव सिंह कनवाल, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, भूपेंद्र सिंह, नीमा बिष्ट, विक्रम बिष्ट, रोहन लटवाल, तारा चंद्र जोशी, निर्मल रावत, सूरज वाणी, गोपाल मोहन भट्ट, आनंद सिंह, उमेद सिंह, मनोज कनवाल, किरन, जानकी देवी, गोविंद सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे