अल्मोड़ा: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चौसली स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस पार्टी की मानसिकता की बुद्धि शुद्धि के लिए बजरंगबली का आह्वान किया

    इस मौके पर विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को एक आतंकी संगठन के साथ जोड़ने और सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात घोषणा पत्र में कही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता की बुद्धि शुद्धि के लिए बजरंगबली का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर विहिप अध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, प्रकाश चंद्र लोहनी, गोविंद सिंह कनवाल, रवि जोशी, त्रिलोक सिंह रावत, आनंद सिंह रावत समेत कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।