अल्मोड़ा: वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, स्टेडियम अल्मोड़ा ने जीता फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो‌ खेल विभाग की ओर से हुआ। सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

विजेताओं को किया सम्मानित

जिसमें स्टेडियम अल्मोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीता। जिसमें स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने योग विभाग को 25-22 और 25-20 के अंतर से परास्त कर फाइनल में जीत दर्ज की। इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।