अल्मोड़ा: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने किसानों को दिया मंडुवा थ्रेशर-कम-पर्लर का प्रशिक्षण, सिखाई यह बारीकियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में डुम्मिढ़ और डिगरा गांवों में वीपीकेएएस संस्थान हवालबाग की ओर से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिया प्रशिक्षण

इस मौके पर किसानों को मंडुवा थ्रेशर-कम-पर्लर का प्रशिक्षण दिया गया। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से डुम्मिढ़ गांव में हुए कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति व गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी के 31 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिस पर बताया कि इस मशीन में मंडुवा की मड़ाई में मेहनत कम लगेगी और लागत में भी बचत होगी। यह मशीन एक फेज बिजली से आसानी से चलाई जा सकती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिमल देवी भी मौजूद रहीं।