अल्मोड़ा: फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों के खातो से हजारो की धनराशि हड़पने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वांछितों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा Fir No-01/25 धारा 316 (5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमे वांछित अभियुक्त बसंत लाल आर्या उम्र 43 वर्ष पुत्र धनीराम आर्य निवासी ग्राम झिझाड़, सोमेश्वर जनपद अल्मोडा को जो कई दिनों से फरार चल रहा था जिसके द्वारा पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से लगभग 94 हजार रुपए से अधिक की धनराशि निकाली गयी। दिनांक 04.03.2025 को उपरोक्त वांछित अभियुक्त को साई पुल के पास सोमेश्वर से गिरफ्तार किया गया। जिस पर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद  
2. हेड कानि0 पवन कुमार
3. होम गार्ड महेंद्र गिरी
4. ⁠ होम गार्ड गोविंद सिंह
5. होम गार्ड वीरेंद्र राम