अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकास खंड के लालनगरी, स्याल्दे और देघाट में पानी का संकट बना हुआ है।
3000 से अधिक की आबादी प्रभावित
मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि यहां पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। तीन दिन पूर्व मिले आश्वासन के बाद भी यहां टैंकर से पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। इससे करीब 3000 से अधिक की आबादी परेशान है।
होगी पेयजल आपूर्ति
इस संबंध में अनुज खाती, एई, जल संस्थान रानीखेत ने कहा कि पेयजल किल्लत की जानकारी मिली थी। संबंधित अधिकारियों को टैंकर से पानी आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में जानकारी प्राप्त की जा रही है। शीघ्र ही टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।