अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मौसम ने आज करवट बदल ली है। सुबह से ठंड के साथ अब हल्की बारिश का दौर जारी है।
बर्फबारी से बढ़ी ठंड
इसी क्रम में धौलछीना क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज सोमवार को हल्की बर्फबारी तथा हवाओं ने एकदम से पारा गिरा दिया। जिससे क्षेत्र में ठंड में काफी इजाफा हो गया। वहीं निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। धौलछीना क्षेत्र की ऊंची चोटियों विमलकोट, रूपीकूड़ा, जोलाबाज में दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी तथा हल्की बूंदाबांदी से दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। आज सोमवार सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तथा ठंडी हवाओं के साथ बर्फ की फुहारें गिरने लगी। जिससे तापमान गिरकर जीरो डिग्री पर पहुंच गया। विकासखंड के रूपी कूड़ा गांव में भागवत कथा में शामिल होने आए विधायक मनोज तिवारी भी काफी देर तक बर्फबारी में फंसे रहे।