अल्मोड़ा: मौसम ने बदली करवट, न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पंहुचा

अल्मोड़ा में ठंड का कहर जारी है। सुबह शाम हाड़  कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं बीते कल बुधवार को मौसम में बदलाव के साथ ठिठुरन में इजाफा हुआ।

ठंड में इजाफा

मिली जानकारी के अनुसार दिन चढ़ते ही अचानक मौसम ने करवट बदल ली और आसमान में घने बादलों का जमावड़ा लग गया। धूप और बादल का दौर जारी रहा। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी मौसम में बदलाव के आसार हैं।