अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पल-पल मौसम में बदलाव जारी है। जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
मौसम का असर
जानकारी के अनुसार वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुला। सोमवार को 372 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज नगर क्षेत्र से अस्पताल आए थे। वहीं मौसम बदलने से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक वायरल बढ़ रहा है।