अल्मोड़ा: नवरात्रि की शुरुआत के साथ देवी मां के जयकारों से गुंजामय हुई नगरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गये हैं। शारदीय नवरात्रि के पहला दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित रहा। इस मौके पर मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

शारदीय नवरात्रि शुरू

नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पांरपरिक परिधान में सजधज कर कलश यात्रा निकाली। इसके अलावा पांडलों में देर शाम तक भजन कीर्तनों की धूम से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। नगर के 10 से अधिक स्थानों में मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। देर शाम तक मां के भजनों की धूम रही। इसके साथ ही विभिन्न जगहों में रामलीला मंचन का भी आयोजन शुरू हो गया है। आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। जो माँ बह्मचारिणी को समर्पित है।