अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर संपत्ति हड़पने का मामला प्रकाश में आया है।
दी यह तहरीर
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस संबंध में नगर के जोशी खोला निवासी उमा जोशी उर्फ जैनब खान ने अल्मोड़ा कोतवाली में एक तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया है कि साल 2002 में उसका विवाह दानिश खान से हुआ था। 2022 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद ननद रूबिना खान ने उनकी संपत्ति हड़पने के लिए उनके पति का फर्जी मुत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। अब वह पति की संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रही है।
जांच शुरू
इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।