अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के डोबा गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अकेली रहती थी।
महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार डोबा निवासी 67 वर्षीय गोदावरी देवी डोबा गांव में अकेली रहती थी। वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थीं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनके पति का पहले ही निधन हो गया है। बताया कि शनिवार देर रात महिला की तबियत बिगड़ी थी। फिलहाल मौत के असल कारणों का पता नहीं चला सका है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। जानकारी के अनुसार महिला को अपने ही दो बेटों के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा था। यह मामला कुछ दिनों पहले कोतवाली तक भी पहुंचा था।