अल्मोड़ा: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत‌ मिली महिला, गले से गायब था सोने का गुलोबंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में थाना क्षेत्र के सांगड़ साहु गांव में 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जिले लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ साहु गांव में 60 वर्षीय गंगा देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गंगा देवी सांगड़ गांव में रहती थी। उनके पति मोहन सिंह लमगड़ा में रेस्टोरेंट चलाते हैं और अक्सर वही रहते हैं। शनिवार 15 नवंबर की सुबह पड़ोसियों ने देखा कि महिला काफी समय तक नहीं उठी। घर के दरवाजे खुले थे। मृतका के गले में पहना गया गुलोबंद गायब था, जबकि अन्य ज्वैलरी सुरक्षित मिली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं। जिसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत मोहन सिंह को सूचित किया। इसके बाद मृतका का बेटा भी घर पहुंचा। सूचना के बाद लमगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ गोपाल दत्त जोशी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि शव में गले के निशान मिले हैं। परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। पुलिस हर एंगल से संदिग्ध मौत के करनी की जांच कर रही है।