अल्मोड़ा: घर से नाराज होकर निकली महिला, पुलिस ने पंजाब से सकुशल ढूंढा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 23.08.2024 को सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के दिनांक 15.08.2024 को घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गयी।
   
पुलिस ने सकुशल ढूंढा

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा/थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरु की गई। गुमशुदा महिला का मोबाईल स्विच ऑफ आ रहा था जिस कारण महिला के बारे में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी, पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर आवश्यक जानकारी जुटाकर जिला फिरोजपुर, पंजाब से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद  किया गया। आज दिनांक 25.08.2024 को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यवाही को सराहा।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार
2-कांस्टेबल वेद प्रकाश
3-महिला कांस्टेबल कविता