अल्मोड़ा: घर से लापता हुई महिला, पुलिस ने सकुशल ढूंढा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 23.08.2024 को स्वंय की पुत्रवधू के दिनांक 22.08.2024 की प्रातः घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गयी।

पुलिस का जताया आभार

जिसके बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस टीम के अथक प्रयास से आज दिनांक 24.08.2024 को टाना के पास गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा परिजनों की काउन्सिलिंग कर विशेष ध्यान देने हेतु समझाया गया। साथ ही परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।