अल्मोड़ा: महिला समूह की महिलाओं ने आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया सजीव प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद अल्मोड़ा एवं रुद्रप्रयाग के अनेक ब्लॉकों से 50 महिला समूह की महिलाएं आई।

किया यह आह्वान

जो राज्य जैविक केंद्र मजखाली में जैविक कृषि का प्रशिक्षण दे रही हैं, वह चितई स्थित कृषि एवं की कृषक कल्याण 3K आउटलेट में आकर जैविक कृषि एवं श्री अन्न की जानकारी लेने आउटलेट संचालिका लता कांडपाल के यहां आई। लता कांडपाल ने उन्हें जैविक कृषि एवं श्री अन्न के महत्व पर जानकारी दी तथा महिला समूह की महिलाओं से अपने खेतों में इस तरह की खेती करने का आह्वान किया। लता कांडपाल ने महिलाओं को अपने उद्यान में भी भ्रमण करवाया तथा आधुनिक कृषि यंत्रों का सजीव प्रशिक्षण दिया। महिलाओं ने पावर वीडर ग्रास कटर आदि चलाया और इसे कहां से प्राप्त करेंगे इसकी भी जानकारी ली।

दी यह जानकारी

महिला हट के समन्वयक राजू कांडपाल ने चितई में महिला हट द्वारा किए कार्यों की जानकारी महिला समूह की महिलाओं को दी। इस शैक्षिक भ्रमण को राज्य जैविक केंद्र के मनोहर अधिकारी एवं सुमन ने सफलतापूर्वक करवाया।