अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने सीमा में तैनात जवान भाइयों को भेजी राखियां, दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 2 अगस्त को महिला कल्याण संस्था द्वारा राजपूत रेजिमेंट आर्मी कैंट में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जवानों को रक्षाबंधन  की शुभकामनाएं देते हुए भेजी राखियां

जिसमें महिला कल्याण संस्था द्वारा सीमा में तैनात जवान भाइयों के लिए 3000 राखियां भेजी गई। 
राखियां कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सूबेदार रमेश कुमार सिंह द्वारा सूबेदार मेजर मदन सिंह को सौंपी गई। उन्होंने महिलाओं को आस्वस्त किया कि हम आपकी राखियां समय पर सीमा पर पहुंचा देंगे। संस्था की महिलाओं ने कहा कि राखी का त्यौहार हमें याद दिलाता है कि वहां दूर सरहद पर कोई है जो हर लम्हा खड़े रहकर हमारे देश की, हमारे परिवार की और हमारी रक्षा कर रहा है। कहा कि आज हम उन सभी भारतीय सेना के जवानों को रक्षाबंधन  की शुभकामनाएं देते हुए राखियां भेज रहे हैं।

भेजी गई राखियाँ

यहां संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, प्रचार प्रसार मंत्री ममता चौहान, अदिति अग्रवाल पांडे आदि रहीं।