अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, कहा- नशे का सामान बेचने व उपयोग करने वालों के खिलाफ चलाएंगी अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के काकड़ीघाट क्षेत्र में अब महिलाएं नशे के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है।

जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल रविवार को लोक शक्ति मंच की तरफ से रामलीला मैदान काकड़ीघाट में जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गडस्यारी, सूरी, बेड़गांव, सड़का, हरडे़, सुनियाकोट, काकड़ीघाट, नौगांव, जौरासी सहित आसपास के गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। महिलाओं ने कहा कि अब वह क्षेत्र में नशे के सामान की बिक्री नहीं होने देंगी। शराब बेचने और पीने वालों को वह सबक सिखाएंगी। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाएंगी।

बड़ी संख्या में मौजूद रही

इस मौके पर नीमा नेगी, खष्टी देवी, हंसी बिष्ट, दीपा रावत, कविता रावत, चंपा बिष्ट, हेमा बिष्ट, उमा बिष्ट, गुड्डी रावत, मुन्नी देवी, राधा तिवाड़ी, सरस्वती देवी, अनिता कनवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।