अल्मोड़ा: महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनने का लिया संकल्प लिया, महिलाओं को वितरित किए हाइजिन किट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में सेवा, समर्पण व सहयोग अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिसमें महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनने का संकल्प लिया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 50 लोगों को हाइजीन किट वितरित की गई। बताया कि यह कार्यक्रम हाल ही में डेंगू से दिवंगत हुई क्षेत्र की बेटी मेघा माहेश्वरी अरोड़ा व धुधलिया निवासी रवि अटवाल को समर्पित रहा।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान उर्बादत्त बड़गली, अनिता गोस्वामी, किशन सिंह फलदाकोटी, अंबादत्त नैनवाल, मदन कन्याल, कुलदीप आर्या, दीपा, सोनी, पुष्पा, धनुली, बचुली आदि मौजूद रहें।