अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था ने नंदा देवी मेले को लेकर की बैठक, की मेले में उचित व्यवस्था व सुरक्षा की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज महिला कल्याण संस्था ने एक बैठक आयोजित की।

बैठक का आयोजन

जिसमें यह बैठक नन्दा देवी मेले को लेकर हुई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से विशेष मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि नंदा देवी मेला पौराणिक व ऐतिहासिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है उसे नंदा देवी मेला समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बहुत बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए आते हैं। नंदा देवी मेला परिसर मेले के हिसाब से बहुत छोटा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम दिन रात होते रहते हैं। यहीं बाहर से व्यापारी वर्ग भी दुकान, झूले आदि बच्चो के मनोरंजन के लिए लगाते है, जिससे नंदा देवी मंदिर परिसर में स्थान बहुत कम हो जाता है। ऐसे कभी भी भगदड़ मच सकती है और इस कारण जो नुकसान होगा उसका जिम्मेदार कौन होगा ?

उचित सुरक्षा की मांग

जिस पर प्रशासन से निवेदन किया है कि मेले में भगदड़ न मचे और सुचारू रूप से मेला चले उसके लिए उचित व्यवस्था करवाई जाए। मेले में विशेष कर अष्टमी के दिन बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी अराध्याय देवी मां के दर्शन करने आती हैं । उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी होते हैं। अतः महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जाए। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए जाएं। भीड़ के कारण महिलाओं से कोई भी अभद्रता ना करें साथ ही उनके जेवर आदि को खींचने की कोशिश ना करें इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जायें।
   
रहें उपस्थित

इस अवसर पर अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती संरक्षिका मीता उपाध्याय, आशा पंत,ममता चौहान,मंजू जोशी,रेखा चौहान, अनीता रावत, सुनैना मेहरा, दीपा जोशी, दीपा सतीश जोशी, मंजू रावत अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल,रमा जोशी, राधिका जोशी, शांति शाह, गीता शाह, आशा कर्नाटक, अदिति पांडे सरला बिष्ट, इंद्रा लोहनी ,मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।