अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था ने आयोजित किया समारोह, सभी विद्यालयों के हाई स्कूल एवं इंटर के टॉपर वर्ष 2024 -25 के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला कल्याण संस्था द्वारा आज अटल उत्कृष्ट राजा आनन्द सिहं राजकीय बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा में 110 निर्धन विद्यार्थियों एवं उत्तराखंड बोर्ड के अल्मोड़ा शहर के सभी विद्यालयों के हाई स्कूल एवं इंटर के टॉपर वर्ष 2024 -25 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

साथ ही जिन जरूरतमंद बच्चों को कापियों एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया। उनमें  जीजीआईसी  से 50 बच्चे, पंचधारा के 10 बच्चे, कृष्णदास साह  स्कूल से 18 बच्चे, गोपालधारा जूनियर हाई स्कूल से 10 बच्चे,जीजीआईसी एनसीडी से 10 बच्चे!!
महिला कल्याण संस्था हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कुछ स्कूलों को चुनकर उनके 100 बच्चों को कापीयों और लेखन सामग्री का वितरण सन 90 से निरन्तर करती आ रही है  विगत कुछ समय से महिला कल्याण संस्था एवं समग्र विकास संस्थान लखनऊ मिलकर इस कार्य को कर रहे हैं।

किया गया सम्मानित

मेधावी विद्यार्थी जिन्हें सम्मानित किया है। जीजीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी एन टी डी से तनुजा भाकुनी हाईस्कूल, वैष्णवी बिष्ट इंटरमीडिएट रहें। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम से निकिता बिष्ट 91.2% इंटर कृति आर्या 92.6% रहें। पीएमश्री जीआईसी से हर्षित पांडे 97% हाई स्कूल, काव्या पंत इंटर  88% रहें। अल्मोड़ा इंटर काॅलेज से ललित बिष्ट इंटर 75.8% व मोहित सिंह रहें। विवेकानंद इंटर कॉलेज कॉलेज से अर्पित पेटशाली हाई स्कूल 97.2% व नितिन नैनवाल इंटर 94.6 रहें। रेमजे इंटर कॉलेज से दीपांशु कुमार हाई स्कूल व भुवन चंद्र इंटर रहें। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज दीक्षा आर्य 93% हाई स्कूल व शिवानी मेहरा 84% इंटर रहें।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा, प्रशासनिक शिक्षा अधिकारी मोहित पांडे, आनंद सिंह बगड़वाल, डा०जे सी  दुर्गापाल, संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत, लोक नृत्यो की सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजीव डालाकोटी,गोदावरी चतुर्वेदी, विद्या कर्नाटक,हेमलता वर्मा, विजया पंत, दिपिका मिश्रा, संस्था उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा, रमा जोशी,गीता शाह ,ममता चौहान, मंजू जोशी, शांति शाह,अंजू अग्रवाल, आशा पंत, आशा कर्नाटक,अनीता रावत, रीता जोशी रेखा चौहान,दीपा जोशी, दीपा सतीश जोशी,सरला बिष्ट, उपस्थित रहें।