अल्मोड़ा: महिलाओं की हुई मैराथन दौड़, किया बढ़ चढ़कर प्रतिभाग, राधा भट्ट ने मारी बाजी,‌ विजेताओं को किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सोमवार को महिला शक्ति वंदन के तहत खेल विभाग की ओर से ओपन महिला वर्ग की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ

मालरोड स्थित चौघानपाटा से क्रॉस कंट्री दौड़ शुरू हुई। दौड़ चौघानपाटा से एसएसजे विवि गेट से वापस चौघानपाटा तक हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौड़ में पुलिस, खेल, होमगार्ड व युवा कल्याण विभाग की महिला कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के ओपन महिला वर्ग में राधा भट्ट ने प्रथम, दिक्षाा मेहरा ने द्वितीय और भावना बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं के अलावा दस अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, गोविंद सिंह पिलख्वाल, धमेंद्र बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, रेखा आर्या, तारा जीना, भावना तिवारी, शहनाज अंसारी, हेम तिवारी, आनंद कनवाल, जीवन प्रकाश, लता साह, हरीश गोस्वामी, सोनू कुमार, विक्रम भंडारी, हीरा कनवाल, लता अरोड़ा, प्रभा नेगी, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मदन कुमार आदि लोग मौजूद रहें।