अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को महिला कल्याण संस्था की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
यह बैठक संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल की अध्यक्षता में की गयी। इस बैठक में महिलाओं के साथ निरन्तर घटित होने वाली घटनाओं को लेकर जबरदस्त रोष जताया गया। इसमें मुख्य रुप से दि० 9.8. 2024 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता आर०जी० कर मेडिकल काॅलेज की परास्नातक की 31 वर्षीय प्रशिक्षु डा० बिटिया के साथ घटित हैवानियत और दुष्कर्म कर यातनाएं देते हुए मौत के घाट उतार दिया। उसे लेकर सभी महिलाओं ने न्यायपालिका से ऐसे दरिन्दो को फांसी की सजा से कुछ भी कम ना मिलें की एक स्वर से पुरजोर मांग की। साथ ही बंगाल सरकार के अमानवीय चेहरे व उनकी कार्य प्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया।
सरकार से की यह मांग
इसके अलावा देहरादून में नाबालिग व मानसिक रुप से कमजोर बालिका के साथ गेंगरेप करने वाले लोगों को भी उचित सजा दिये जाने की मांग सरकार से की। साथ ही उम्मीद जताई कि इसके लिए गठित एस०आई० टी० अति शीघ्र अपनी रिपोर्टों को सोपेंगी। संस्था की ओर से हर माता-पिता से अपील की गयी कि वो अपनी बच्चियों को आत्म रक्षा के गुण सिखाये ।
रहें उपस्थित
बैठक का संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में संरक्षिका मीता उपाध्याय, आशा पंत अनुराधा अग्रवाल, सुनैना मेहरा,मंजू जोशी,ममता चौहान, राधिका जोशी, अनीता रावत,रीता जोशी,मंजू रावत, सरला बिष्ट,इंद्रा लोहनी,दीपा जोशी ,रेखा चौहान, दीपा सतीश जोशी, रमा जोशी, चंद्रा अग्रवाल,मंजू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अदिति पांडे, गीता शाह, शांति शाह, आशा कर्नाटक आदि मातृशक्ति उपस्थित रहीं।