अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पिलरों को तोड़ने का काम शुरू, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

कार्य शुरू

ऐसे में मंदिर परिसर में परेशानी का सबब बने चार पिलरों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार बताया कि श्रावणी मेले से पूर्व पिलर तोड़कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थान खाली कर दिया जाएगा। पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक नीरज मैठानी ने बताया कि शुक्रवार से इन्हें तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।