अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा भाजपा से नीरज सांगा को युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
की आतिशबाजी
इस मौके पर आज शुक्रवार को चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मिष्ठान वितरण कर जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नगर के सिकुड़ा बैंड से दुगालखोला होते हुए मालरोड स्थित चौघानपाटा तक स्वागत रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत के पार पहुंचेगी। इधर, पार्टी ने उन्हें भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनोनित करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
रहें मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत, महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कमल बिष्ट, कृष्ण बहादुर, सूरज वाणी, भानू बिष्ट, मनोज जोशी, संजय सिजवाली, पंकज रौतेला, कुंदन बिष्ट, आशीष भारती, करन सांगा, मुकुल सांगा, कमल सांगा, संकेत सुप्याल, हरीश बिष्ट, मनोज तिवारी, अक्षित पांडे, आशीष जोशी, रवि चौहान, जगत तिवारी, रिकी भट्ट, भगवान भोजक, नवीन रावत, जगदीश तिवारी, कमल मेहता, शुभम बिष्ट, मनोज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।