अल्मोड़ा: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा कार्यशाला का होगा आयोजन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग एवं रूम टू रीड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में   दिनांक: 7 मार्च,2022 को पूर्वाहन 11 बजे रोल ऑफ लिटरेचर इन ब्रेकिंग बायस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 

इस कार्यशाला की संयोजक अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की डॉ शैली हैं

कार्यशाला की  संयोजक डॉ शैली ने जानकारी दी है कि कार्यशाला  के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के संरक्षक रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य अतिथि रूप में पर्यावरणविद पद्मश्री  बसंती देवी,  रोहित गुप्ता (प्रोग्राम अफसर, रूम टू रीड इंडिया) और वक्ताओं के रूप में  प्रो. एस. ए. हामिद (सेवानिवृत्त आचार्य), प्रो. निर्मला पंत (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग), निशा जोशी ( सीनियर प्रोग्राम अफसर, जेंडर इक्वलिटी एंड गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम, रूम टू रीड इंडिया), आयोजक सदस्य के रूप में प्रो अरविंद सिंह अधिकारी, डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ ज्योति किरण, डॉ आस्था नेगी, श्री जुनैद खान हैं और रूम टू रीड इंडिया के कार्यक्रम एसोसिएट शिल्पी सती उपस्थित रहेंगी। इस कार्यशाला की संयोजक अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की डॉ शैली हैं।