अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय टीवी क्लीनिक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हेपेटाइटिस दिवस का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
इसके आयोजन की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर प्रांशु डेनियल जिला क्षय रोग अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को हेपेटाइटिस रोग की जानकारी दी गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि हेपेटाइटिस रोग लिवर को प्रभावित करता है। सबसे अधिक विश्व में 30 करोड़ से ज्यादा लोग हेपेटाइटिस से पीड़ित है। वर्ष 2022 में लगभग 13 लाख लोगों ने वायरल हेपेटाइटिस से जान गंवाई। हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त केवल 2.8 फ़ीसदी मरीजों में 2022 में रोग की पहचान की गई। इनमें से 3.5 फ़ीसदी को इलाज मिला।
इस साल की थीम
कहा कि वक्त आ गया है इसके खिलाफ लड़ने का। जिस प्रकार इस वर्ष की थीम – It’s Time for Action रखी गई है । हेपेटाइटिस संक्रमण से गंभीर बीमारियों सहित लिवर कैंसर सिरोसिस से मौत की वजह बन रही है। अतः हमें समय रहते हेपेटाइटिस से संबंधित जांच कराकर इसकी रोग की भयावता को काम करना होगा।
किया गया प्रतिभाग
बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंदन तोलिया चंदन तोलिया सेंट एस स्ट आनंद मेहता मनोज रावत द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए बैठक में समस्त टीवी क्लिनिक स्टाफ आशा आंगनबाड़ी वर्कर आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।