अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 17.09.2024 को देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई।
दी जयंती की शुभकामनाएं
इस मौके पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई और हवन इत्यादि किया गया। इसके बाद शस्त्रों, औजारों व मशीनों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयी।
की पूजा अर्चना
साथ ही जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात शस्त्रागारों/वर्कशाँप में शस्त्रों व औजारों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।