अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी की लिखित परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा का आयोजन
जिसमे अल्मोड़ा में धारा 163 लागू करने के आदेश एसडीएम सदर संजय कुमार ने दिए है। अल्मोड़ा के विभिन्न केंद्रों में 18 मई रविवार यानि कल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार नियत परीक्षा तिथि को परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि सीमा के अंतर्गत अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार एवं लाठी डंडा, ध्वनि विस्तारक यंत्र ले जाने पर रोक रहेगी। पांच या इससे अधिक लोग झुंड में एक साथ नहीं चल सकेंगे।