अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय एवं राज्य परियोजना प्रबंध ग्रुप, नमामि गंगे उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में नमामि गंगे अभियान के तहत योगासन महिला/ पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दी जरूरी जानकारी
इस अवसर पर नमामि गंगे अभियान के नोडल अधिकारी एवं योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट के निर्देशन में योगासन प्रतियोगिता कराई गई । शोध निदेशक, कला संकायाध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर सुशील जोशी , योग विभागाध्यक्ष, डॉक्टर नवीन भट्ट, समाजसेवी अमित जोशी व कंचना तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने नमामि गंगे भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि योग विज्ञान विभाग विगत कई वर्षों से नमामि गंगे योजना के तहत, अंतरराष्ट्रीय सीमा, राष्ट्रीय सेमिनार, स्वच्छता अभियान ,रक्तदान शिविर , आदि कार्यक्रमो का आयोजन करता आ रहा है। योग विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक,मानसिक ,आध्यात्मिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग से व्यक्ति के संस्कारों का परिमार्जन होता है। इस प्रकार की योग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को योग की तरफ प्रेरित करना है।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने गंगा ओर योग को संस्कृति ओर धर्म के साथ जोड़कर बताया कि गंगा मां और योग का वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है। योग विभाग के शिक्षक रजनीश जोशी ने ज्ञान योग, भक्तियोग, कर्म योग के बारे में जानकारी दी। योग शिक्षक रॉबिन हिमानी ने हठ योग पर प्रकाश हुए विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रहें उपस्थित
इस दौरान के गिरीश अधिकारी,रजनीश जोशी, लल्लन कुमार, रॉबिन हिमानी, सीता राम, हेमलता अवस्थी , अमित जोशी के साथ ही अनुराधा, धामी,भावना बिष्ट , गंगा ,ललिता,माया, नेहा आर्या,गीतांजलि सिज़वाली, गीतांजलि सतवाल, खुशी बिष्ट , नेहा भंडारी, दिव्या रावत , बबीता , पूजा बिष्ट, भूमिका, हर्षिता नेगी, किरन सुप्याल, किरन बिष्ट, नेहा भंडारी, आदि दर्जनों प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।