अल्मोड़ा: योनेक्स आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप -2022 में लक्ष्य पहुंचे दुसरे दौर में, जानें


बिर्मिन्घम, इंग्लैंड  में दिनांक 16 से 20 मार्च तक आयोजित योनेक्स आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप -2022 में अल्मोड़ा ,उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चैंपियनशिप की प्रथम बाधा पार कर ली है।

दूसरे दौर में लक्ष्य सेन-

प्रथम दौर में लक्ष्य ने हमवतन सौरभ वर्मा को सीधे सेटों में 21-17 व 21-7 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। दूसरे दौर में लक्ष्य की टक्कर टूर्नामेंट में तीसरी सीड प्राप्त डेनमार्क के अन्देर्सन अन्तोंसेन से होगी।

लक्ष्य सेन की मौजूदा विश्व रैंक 11-

पिछले आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप  के कवार्टर फाइनल में स्थान बनाने वाले लक्ष्य सेन की मौजूदा विश्व रैंक 11 है। फ़िलहाल वे विश्व में सबसे ऊँची रैंक वाले भारतीय हैं। उनके बाद किदाम्बी  श्रीकांत की विश्व रैंक 12 है।

शुभकामनाएं प्रेक्षित की-

लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार. खिलाडियों व खेल प्रेमिओं ने लक्ष्य व उनके साथ में कोच व पिता डी के सेन को बधाई देते हुए आगामी  मैच हेतु शुभकामनायें प्रेषित की है।