अल्मोड़ा: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम, भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कहीं यह बात

जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता देवभूमि के मंदिरों और तीर्थ स्थानों का बाजारीकरण करने में लगे है। साथ ही कहा कि अपने निजी स्वार्थाें के लिए निजी ट्रस्ट को अनुमति देना और वहां उद्घाटन में पहुंचना इसका प्रमाण है।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वैभव पांडेय, विमल कुमार, इसरार अहमद, जया जोशी, महेश आर्या, अंकित, रोहित, विकास, अमन आदि मौजूद रहे।