अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 14/09/2024 की सुबह बुडेरा बेरीनाग निवासी शंभू उम्र 25 वर्ष पुत्र पूरन राम कसाण बैंड के पास एक गधेरे को पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गया था।
सर्च अभियान जारी
जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी द्वारा पुलिस टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कोई सुराग नही लगा। धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ टीम व जनता द्वारा लापता युवक की तलाश के लिये लगातार सर्च अभियान चलाया गया। अभी तक कोई पता नही चल पाया है,पुलिस टीमों का सर्च अभियान लगातार जारी है।