अल्मोड़ा: नशे से दूर रहें युवा, पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में करें योगदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में कल दिनांक 24/09/2024 को देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना  दिवस के अवसर पर एस0एस0जे0 विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। इस दौरान एसएसपी महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्परिणामों व साईबर के बारे जागरुक किया। डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न साईबर अपराधों के बारे जानकारी देकर हमेशा सतर्क रहने और सहायता के लिये 1930 पर कॉल करने के लिये बताया गया।