अल्मोड़ा: युवक ने दिखाई इमानदारी, सड़क पर मिला पर्स, नगदी और कीमती मोबाईल लौटाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 04-05-2024 को स्थानीय एक सज्जन युवक को एनटीडी बाजार में एक पर्स सड़क पर गिरा मिला। जिसमें नगदी, कागजात और कीमती मोबाईल था। सज्जन व्यक्ति ने उक्त सामान के वास्तविक स्वामी का पता लगाकर सुपर्द करने के लिए कोतवाली अल्मोड़ा चौकी एनटीडी में नियुक्त महिला कांस्टेबल सुश्री कविता के सुपुर्द किया, महिला कांस्टेबल द्वारा जानकारी की गई,पर्स जनपद चमोली निवासी महिला का था। महिला को पर्स,नगदी, कागजात व कीमती मोबाईल सुपुर्द किये गये ।
      
जताया आभार

महिला द्वारा सज्जन व्यक्ति की ईमानदारी व अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई।