अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 28.09.2025 को चेकिंग के दौरान मोहान बैरियर से सल्ट की तरफ पनीयाली नाला रोड पर मो0सा0 संख्या- यू0पी0 22- बी- 6682 को चैक किया गया तो बाइक सवार युवक सचिन नेगी के कब्जे से 4.085 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त सचिन नेगी उम्र 19 वर्ष पुत्र विरेन्द्र नेगी निवासी ग्राम पटोटिया थाना धूमाकोट पो0 धूमाकोट ब्लॉक नैनीडांडा जिला पौडी गढ़वाल को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-26/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। मोटर साइकिल को सीज किया गया। कीमत- 1,02,125/- रुपये है।
थाना भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा, प्रभारी चौकी भौनखाल
2. हेड कानि0 राजाराम सिंह
3. कानि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह
4. कानि0 संजीव कुमार