अल्मोड़ा: चलती कार में युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

एक दुखद खबर सामने आई है। चलती कार में अल्मोड़ा की मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा के लमगड़ा के उदुयूड़ा निवासी नंदन कुमार (21) पुत्र बहादुर राम के रूप में हुई है।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार युवक वसंत पंचमी के त्योहार पर अपनी रिश्तेदारी में मझेड़ा गांव कार से आ रहा था। तभी बुधवार दोपहर में गरमपानी से बेतालघाट की ओर करीब चार किमी दूर नौणा के पास पहुंचने पर उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उनके साथी उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल में जांच के बाद डॉ. गौरव कैड़ा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया युवक की मौत हृदयगति रुकने से बताई हैं।