अल्मोड़ा – साहसिक खेलो के युवाओं और बच्चों मे रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा के डोलीडाना मे रॉक लिजार्ड संस्था द्वारा सप्ताह के हर रविवार को साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।
जिपलाइन और ट्वाइन गतिविधि रही मुख्य आकर्षक
एडवेंचर टीम के निदेशक विनोद भट्ट ने बताया कि ट्वाइन एक ब्लेसिंग एक्टविटी है ,जिससे एकाग्रता का होना अति आवश्यक है । वही जिपलाइन एक केबल पर निलंबित एक चरखी है, जो आमतौर पर स्टेनलेस स्टील से बना होता है, जो ढलान पर लगाया जाता है। यह अत्यधिक रोमांच से भरी एक्टिविटी होती है।

बच्चों ने उठाया जमकर लुत्फ
इन दिनों अल्मोड़ा के डोलीडाना में हर रविवार को साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिससे नगर के बच्चो ,युवाओ और बुजुर्ग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे। वही जिपलाइन और ट्वाइन एडवेंचर्स एक्टिविटीज का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। जिसमें 5 वर्ष के बच्चे भी शामिल थे । 5 वर्ष की ही तनिशा ने बताया कि यह उसका पहला अनुभव था जिसे करके उसे बेहद आनंद मिला ।बच्चों के साथ साथ इस बार उनके पेरेंट्स ने भी जिपलाइन और ट्वाइन दोनों एक्टविटी का लुत्फ उठाया,और कहा कि रोक लिजार्ड टीम द्वारा बेहद सराहनीय गतिविधिया कराई जा रही है पहले से एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब टीम द्वारा हमे अपने ही शहर मे बच्चों को भी साहसिक गतिविधियों को करने का अवसर मिल रहा है ।वही नगर के फिजियोथरेपिस्ट दीपक पंत ने भी साहसिक एक्टविटी की और कहा ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बहुत फायदेमंद हैं और साथ ही रॉक लिजार्ड टीम के सदस्यों की बेहद सराहना की ।
मौजूद लोग
यहाँ टीम के सदस्य विनोद भट्ट , सचिन पांडे , चेतना लटवाल , हरीश बिष्ट , सुनील जोशी , हितेश पांडे, लक्ष्मण, हिमांशु वाणी , भाष्कर आदि लोग मौजूद रहे।