अल्मोड़ा: नंदादेवी मेला सहित नगर के महत्त्वपूर्ण सस्थानों में चलाया गया अग्निसुरक्षा जागरुकता अभियान, चेक किए उपकरण, किया जागरूक


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चन्द्र द्वारा फायर यूनिट अल्मोड़ा की टीम के साथ दिनांक 25-09-2023 को अल्मोड़ा नगर में चल रहे मां नंदा देवी मेले के आस- पास स्थित होटलों/रेस्टोरेंट व आईटीआई संस्थान,आइसक्रीम फैक्ट्री, एफ.एल. -2 गोदाम, पेट्रोल पंप और आंचल दूध डेयरी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
      
पुलिस का जागरूकता अभियान

इस दौरान अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी स्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चेक किया गया तथा अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही सम्बंधित स्वामियों, प्रबंधकों व कार्यरत स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी देकर जागरूक किया गया।