अल्मोड़ा: शिक्षक कृपाल सिंह को शिक्षा में नवाचारी प्रयासों के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल मुनियाचौरा में तैनात शिक्षक कृपाल सिंह को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

लोगों ने दी बधाई

शिक्षक कृपाल सिंह को शिक्षा में नवाचारी प्रयासों के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिस पर उनकी इस उपलब्धि पर बीईओ डॉ. रवि मेहता, प्रधानाध्यापक डीएस गिरी, सतीश कुमार, बलवीर सिंह, अनीता, अभिषेक मैखुरी, सुरेश कुमार सहित कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।