अल्मोड़ा: खिलाड़ियों को इतने घंटे प्रशिक्षण देंगे कोच, बढ़ाया मानदेय, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब खेल विभाग के कोच खिलाड़ियों को आठ घंटे प्रशिक्षण देंगे।

आठ घंटे देंगे प्रशिक्षण

मिली जानकारी के अनुसार कोच का मानदेय बढ़ने के साथ ही प्रशिक्षण का समय भी बढ़ाया गया है। जिसमें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के प्रतिभागी और सीनियर नार्थ जोन में प्रतिभाग कर चुके प्रशिक्षकों को हर माह 12 से 15 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

बढ़ाया गया मानदेय

अब तक जिले में एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ ही अन्य जगहों पर 11 प्रशिक्षक संविदा में तैनात है, जिन्हें अब तक पांच हजार रुपये मानदेय मिलता था। कम मानदेय मिलने पर प्रशिक्षण पूरे दिन में केवल दो से तीन घंटे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते थे। अब उनका मानदेय बढ़ाकर प्रशिक्षण का समय भी बढ़ाया गया है। ऐसे में प्रशिक्षक खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचाएंगे।