अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदा देवी मेले की धूम है। जिसमें तीसरी बार फिर यातायात में बदलाव किया गया है।
किया यह बदलाव
जिसके बाद अब तय किया गया है कि एलआर साह रोड पर भीड़ को देखते ही आवाजाही रोकने या बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। नंदा देवी महोत्सव में दो मेलों के अलावा मंदिर में आने वाली भीड़ एलआर साह मार्ग से ही होकर गुजरती है। मेला शुरू होने से एक दिन पूर्व ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर शाम चार बजे से रात दस बजे तक दोपहिया वाहनों की आावजाही पर प्रतिबंध लगाया था। साथ ही चौपहिया वाहनों की आवाजाही शिखर तिराहे से एनटीडी तक प्रतिबंधित कर दी थी।