अल्मोड़ा: हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर, छाया काला कोहरा, बढ़ी ठंड

आज मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने भी आज और आगे कुछ दिन मौसम में बदलाव के आसार जताए है। साथ पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है।

मौसम में हुआ बदलाव

आज अल्मोड़ा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर से तेज हवाएं और बिजली चमकने से ठंडी हवाओं का दौर जारी है। साथ ही काला कोहरा छाए रहने के साथ बारिश शुरू हो गई है।