अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन होने वाला है। जिसे भव्य बनाने के लिए तैयारियां जारी है।
कुमाऊं महोत्सव का आयोजन
जिसमें कुमाऊं महोत्सव में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही स्टार नाइटों का भी आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
यह स्टार कलाकार आएंगे कुमाऊं महोत्सव में चार चांद लगाने
अभी तक जानकारी सामने आई है कि कुमाऊं महोत्सव में चार चांद लगाने आने वाले स्टार कलाकारों में अभिनेत्री, गायिका स्वेता महारा 27 अक्टूबर 2023 को अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा 27 अक्टूबर 2023 को सिंगर इंद्र आर्या भी कुमाऊं महोत्सव में परफॉर्म करने आ रहे हैं। वहीं 28 अक्टूबर 2023 को स्टार कलाकार करिश्मा साह कुमाऊं महोत्सव में परफॉर्म करने आ रही है। वहीं 29 अक्टूबर 2023 को सिंगर जैली काई तामीन अल्मोड़ा के कुमाऊं महोत्सव में परफॉर्म करने आ रहे हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के व रैपर से सिंगिंग में पहचान बनाने वाले वाॅइड 31 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं महोत्सव में परफॉर्म करने आ रहें हैं। सिंगर ममता भारद्वाज 3 नवंबर 2023 को प्रस्तुति देंगी। वहीं एसी भारद्वाज 04 नवंबर को कुमाऊं महोत्सव की स्टार नाइट में प्रस्तुति देंगे। अन्य स्टार कलाकारों के प्रस्तुति के संबंध में जानकारी मिलने पर उनके कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी ।
26 अक्टूबर 2023 से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन
कुमाऊं महोत्सव 2023 का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक होना है।