अल्मोड़ा: उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम स्व० नारायण दत्त तिवारी की मनाई गई जयंती, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासक उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व० नारायण दत्त तिवारी की जयन्ती मनाई गई।

दी श्रद्धांजलि

उनकी पुण्य तिथि पर दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के सभागार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी । इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जब श्री नारायण दत्त तिवारी उoप्रo के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने औद्योगिक सिटी नोएडा को बसाया और जब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र बसाया, इसलिए उन्हें विकास पुरुष कहते हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि पं० स्व० नारायण तिवारी जी ने केन्द्रीय मंत्री मण्डल में वर्ष 1980 में प्रवेश किया वे केन्द्र सरकार में उद्योग, इस्पात व खान मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विदेश, वित्त व वाणिज्य मंत्रालय, में मंत्री रहे तथा उन्होंने अपनी कार्य कुशलता से इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्य बेहतर ढंग से चलाया ।

यह लोग रहें उपस्थित

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालक व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक / विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथसिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, पीताम्बर पाण्डे, राजेन्द्र बाराकोटी, सभासद हेमचन्द्र तिवारी, सौरभ वर्मा, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे, भारत रत्न पाण्डेय, पी०सी० तिवारी गोपाल चौहान, सरिता टम्टा, लता पाण्डे, मनोज सनवाल, डे-केयर सेन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, पूर्व सभासद प्रताप सिंह सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, आशीष बर्मा, शिवेन्द्र गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी डॉ० जे०सी० दुर्गापाल, प्रो० अरूण पन्त, के०बी० पाण्डे, दीवान सिंह विष्ट, रूप सिंह विष्ट, भूपेन्द्र जोशी, जया जोशी, राधा विष्ट, कवीन्द्र पन्त, जैबुलनिशा, कौस्तुब पाण्डे आदि उपस्थित रहे l