अल्मोड़ा: एतिहासिक दशहरा महोत्सव पर बाजार मार्ग से निकले‌ रावण परिवार के पुतले, देर रात एसएसजे के जूलाॅजी प्रांगण में होगा दहन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की धूम रहीं। इस बार दशहरा पर 15 पुतले बनाए गए। इन पुतलों का निर्माण स्थानीय कलाकारों ने किया।

दशहरा महोत्सव पर बने 15 पुतले

जिसमें सबसे पहले मॉल रोड पर नगर पालिका की पार्किंग के पास सभी पुतलों को एकत्रित किया गया। जिन्हें बाजार मार्ग के लिए रवाना किया गया। इसमें नंदा देवी रामलीला कमेटी की ओर से बनाई गई भगवान श्री राम की झांकी भी शामिल हुई। पुतलों को सोबन सिंह जीना परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के मैदान में ले जाया गया, जहां देर रात इन पुतलों का दहन किया जाएगा। इस मौके पर जगह जगह से लोग इन पुतलों की झांकियों को देखने आते हैं।