अल्मोड़ा: 2.12 करोड़ की कैहड़गांव सिंचाई लिफ्ट योजना से किसानों के खेतों तक पहुंचेगा पानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्याल्दे के कैहड़गांव त्रिमुखेश्वर महादेव मंदिर में विधायक महेश जीना ने कैहड़गांव सिंचाई लिफ्ट योजना का भूमिपूजन किया और शिलान्यास किया।

किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

जिस पर विधायक महेश जीना ने कहा कि 2.12 करोड़ की इस योजना से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह और उनकी सरकार क्षेत्र के किसानों की परेशानी का समाधान करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर आचार्य संतोष जोशी, मोहन चंद्र तिवारी, नारायण गिरी, भूपाल गिरी, सुरेन्द्र सिंह घुघत्याल, ईई रितिका पाल आदि मौजूद रहे।